Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Samay ka Mahatav” , ”समय का महत्त्व (सदुपयोग)” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Samay ka Mahatav” , ”समय का महत्त्व (सदुपयोग)” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

समय का महत्त्व (सदुपयोग)

संसार में समय को सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण एव मूल्यवान धन माना गया है | अंत हमे इस मूल्यवान धन अर्थात समय को व्यर्थ ही नष्ट नही करना चाहिए | क्योकि बिता हुआ समय वापस नही लौट पाता | इसके विषय में एक कहावत प्रसिद्ध है – “गया वक्त फिर हाथ आता नही | समय किसी की प्रतीक्षा नही करता”| समय का महत्त्व इस बात से भी स्पष्ट है कि यदि धन खो जाए तो पुन : कमाया जा सकता है | यदि स्वास्थ्य खो जाए तो उसको भी प्राप्त कर सकते है परन्तु समय यदि एक बार हाथ से निकल जाए तो पुन : लौट कर नही आ सकता है | जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते है वे ही जीवन में सफल होते है |

समय के सदुपयोग की सबसे अच्छी विधि है – प्रत्येक कार्य को करने के लिए उसके अनुकूल समय तय करना तथा समय के अनुकूल कार्य को निर्धारित करना | आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है | आलसी मनुष्य कभी समय का सदुपयोग नही कर सकता | आलस्य उसकी उन्नति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है | आलस्य के कारण वह समय के महत्त्व को नही समझ पाता |

शिक्षार्थियों के लिए तो समय का सदुपयोग सबसे बड़ी निधि है | इससे उनका जीवन नियमित हो जाता है | वे विद्दालय में समय पर पहुँचते है | तथा वे विद्दालय का गृह- कार्य नियमित रूप से करते है जिससे उन्हें परीक्षा के समय अधिक श्रम नही करना पड़ता और वे अधिकतम अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होते है | इसके विपरीत जो विद्दार्थी समय के महत्त्व को नही समझते तथा अपने समय को व्यर्थ की बातो में अथवा खेल कूद में गंवा देते है, वे अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण नही हो पाते | वे जीवन में पीछे रह जाते है |

संसार में जितने भी महापुरुष व मेधावी व्यक्ति हुए है उन्होंने अपने समय का बुद्धिमत्तापूर्वक सदुपयोग किया है | नेपोलियन का उदाहरण हमारे सम्मुख है | केवल पांच मिनट की देरी से युद्ध-भूमि में पहुँचने के कारण वह पराजित हो गया तथा कैद कर लिया गया | अंत : हमे अपने सभी कार्य समय पर ही करने चाहिए | आज का काम कल पर नही टालना चाहिए |

समय के सदुपयोग से मनुष्य के विचार गम्भीर और पवित्र होते है | अंत : हमारा कर्तव्य है कि हम समय का पूरा –पूरा और उचित लाभ उठाये | खेल के समय खेले तथा पढने के समय पढ़े | समय के सदुपयोग से ही जीवन में सुख, शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है तथा मनुष्य जीवन की ऊचाइयो को छू लेता है |

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

commentscomments

  1. Sahina says:

    Very nice and cool and good essay

  2. Sahina says:

    Very good essay and amazing essay

  3. Dilpreet says:

    Very nice essay. I like this one for my declamation.it is very good.👌👌👌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *