Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Pustkalaya aur uska sadupyog” , ” पुस्तकालय और उसका सदूपयोग” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Pustkalaya aur uska sadupyog” , ” पुस्तकालय और उसका सदूपयोग” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

पुस्तकालय और उसका सदूपयोग

      पुस्तकालय-ज्ञान के मंदिर – पुस्तकालय ज्ञान के मंदिर हैं | उन्नति के सभी सूत्र पुस्तकालयों में रखी पुस्तकों में सुरक्षित हैं | कोई भी विकासेच्छु मनुष्य इनकी सहायता से मनवांछित उन्नति कर सकता है |

      आधुनिक पुस्तकालय – आधुनिक पुस्तकालय बड़े व्यवस्थित होते हैं | इनमें लाखों की संख्या में पुस्तकें संग्रहित होती हैं | सैंकड़ों पत्र-प्त्र्कायों आती हैं | आजकल इलेक्ट्रॉनिक साधन भी उपलब्ध होते हैं | अनगिनत सुविधाओं वाले ये बड़े-बड़े पुस्तकालय पूरी तरह व्यवस्थित होते हैं | ये सारी पुस्तकें विषयानुसार अलग-अलग अल्मारियों में राखी जाती हैं |

      उपयोग कैसे करें – विद्यार्थियों को आरंभ से ही पुस्तकालय का उपयोग करना सीखना चाहिए | उन्हें चाहिए कि वे पुस्तकालय की नियम-व्व्स्था को भली-भांति जान लें और उसे बनाय रखने का दृढ़ संकल्प कर लें |

      पुस्तकालय के नियम – हर पुस्तकालय के अपने-अपने नियम होते हैं | कुछ पुस्तकाय 15 दिनों के लिए पुस्तक देते हैं, कुछ एक सप्ताह या कुछ अधिक समय के लिए | छात्रों को चाहिए कि वे समय पर पुस्तक वापस करें | कोई अन्य छात्र उसी पुस्तक की तलाश में होगा – यह सोचकर य्थाशिघ्र पुस्तक वापस करें |

      अच्छा विद्यार्थी पुस्तक को सँभाल कर रखता है | उस पर किसी प्रकार का निशान नहीं लगाता | पुस्तकायल की पुस्तक सबकी संपति है | उस पर किसी भी छात्र को व्यक्तिगत टिप्पणी करने का या निशान लगाने का कोई अधिकार नहीं है |

      कुछ छात्र पुस्तकों में से चित्र या पन्ने फाड़ लेते हैं | यह पाप है | कुछ पुस्तकें दुर्लभ होती हैं | उनकी एक ही प्रति उपलब्ध होती है | अतः उसे अपने पाप रख लेना सामाजिक संपति की चोरी करने जैसा है |

      मौन और शांत व्यवहार – पुस्तकालय और मंदिर में प्रवेश करना एक समान मानना चाहिए | पुस्तकालय में किसी प्रकार का शोर नहीं करना चाहिए | जोर-जोर से बोलने की आदत को बहार ही छोड़ आना चाहिए | इसी गरिमामय व्यवहार से ही पुस्तकालय का सदूपयोग किया जा सकता है |

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

commentscomments

  1. Shipra singh says:

    Nice it help me in my studythanx

  2. geetha says:

    Nice
    It helped me
    Thank u

  3. Priya says:

    Very nice thank you so much it help me in study

  4. ikra says:

    Nice txxx for that it is help for me

  5. Kushal says:

    Nice It Helps me lot

  6. AP Archith says:

    Thanks it helped me with my homework.

  7. Priyanshi says:

    Thanks it helps a lot in my project… And again ty .. keep going like this 👍👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *