Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Nobel Prize” , ”नोबेल पुरस्कार” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Nobel Prize” , ”नोबेल पुरस्कार” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize

                नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, चिकित्सा शास्त्र एवं अर्थशास्त्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार 1901 से अनवरत उक्त विषयों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए लिंग, जाति, धर्म, देश आदि के भेदभाव से ऊपर उठकर दिया जा रहा है। वर्तमान में पुरस्कार की राशि 8 लाख 25 हजार डाॅलर है। इसके अलावा विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। अब तक लगभग 625 प्रतिभावन व्यक्ति इस पुरस्कार को जीत चुके हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या मात्र 25 है।

                नोबेल पुरस्कार का नामकरण स्वीडन के एक महान वैज्ञानिक अल्फे्रड बर्नहार्ड नोबेल  के नाम पर किया गया है। 21 अक्टूबर 1833 को नोबेल महाशय का जन्म स्वीडन के स्टाॅकहोम नामक नगर में एक अति निर्धन परिवार में हुआ था। फिर भी अपनी मेहनत और लगन से 1866 में डायनामाइट जैसे महत्वपूर्ण विस्फोटक की खोज कर इन्होंने विश्व को चकित कर दिया। इस शोध से पूरी दुनिया में इनके नाम का डंका बजने लगा और इन्हें विपुल धन की प्राप्ति हुई। मरने से पहले इनके पास 90 लाख डाॅलर की राशि एकत्रित हो गई। तब इन्होंने एक वसीयतनामा लिखा-’’मेरे मरने के बाद मेरी जमा राशि एक बैंक में जमा कर दी जाए और इससे मिलने वाले ब्याज से हर वर्ष भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य एवं शांति के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाए।’’ 10 दिसम्बर 1896 को इनकी मृत्यु के उपरान्त वसीसतनामें के अनुसार 90 लाख डाॅलर की बैंक-पूंजी के ब्याज से 1901 से अब तक नियमित रूप से  प्रत्येक वर्ष के नोबेल पुरस्कार दिये जा रहे हैं।

                नोबेल पुरस्कार का निर्धारण एक चयन-समिति द्वारा किया जाता है। जब कभी किसी एक विषय में पुरस्कार पाने योग्य व्यक्तियों की संख्या एक से अधिक होती है, तो पुरस्कार की राशि सबमें समान रूप से बांट दी जाती है। किसी वर्ष किसी क्षेत्र विशेष के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं होते, तो उस वर्ष उस क्षेत्र का पुरस्कार स्थगित रखा जाता है।

                नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में कुछ भारतीय भी हैं। साहित्य के लिए रवीन्द्रनाथ टैगोर (1913), भौतिकशास्त्र के लिए डाॅ.सी.वी. रमन (1929), जीव विज्ञान मंे भारतीय मूल के अमरीकी डाॅ. हरगोविन्द खुराना (1973), शांति के लिए मदर टेरेसा (1979) एवं अर्थशास्त्र के लिए प्रो. अमत्र्य सेन (1998) के नाम उल्लेखनीय हैं। नोबेल पुरस्कार में यानी नोबेल परिवार के प्रत्येक सदस्य को नोबेल पुरस्कार जीतने का गौरव प्राप्त हुआ है। मैडम क्यूरी को स्वंय दो बार तथा उनके पति, पुत्री और दामाद को एक-एक बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

                नोबेल पुरस्कार प्राप्त करना किसी भी व्यक्ति के लिए गौरव की बात तो है ही, उस राष्ट्र के लिए भी गौरव की बात है जिस राष्ट्र का वह नागरिक होता है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

commentscomments

  1. Atul gaikwad says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *