Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Dainik Jeevan me Vigyaan ” , ” दैनिक जीवन में विज्ञान” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Dainik Jeevan me Vigyaan ” , ” दैनिक जीवन में विज्ञान” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

दैनिक जीवन में विज्ञान

     जन-जीवन में क्रांति – विज्ञान के विकास से जन-जीवन में क्रांति आ गई है | विज्ञान ने बड़े-बड़े उद्योगों को जन्म दिया है | यातायात, संचार और श्रम के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुविधाएँ प्रदान की हैं | वैज्ञानिक साधनों के कारण आज पूरा विश्व कुटुंब की भांति बन गया है | विश्व की कोई भी घटना मिनटों-सैकड़ों में विश्वभर में फैल जाती है | दूरदर्शन, रेडियो, दूरभाष, इंटरनेट और उपग्रह-संचार से सारा विश्व मानो जुड़ गया है |

     वैज्ञानिक उत्पादन में वृद्धि – आज से कुछ वर्ष पहले बिजली का अविष्कार नहीं हुआ था | तब न स्वचालित मशीनें थी, न रातें प्रकाशमान थीं | नगर और ग्राम संध्या होते ही अँधेरे से घिर जाते थे | आज हमारी रातें रोशन हैं | दिन में ही नहीं, रात में भी रोशनियाँ जगमगाती हैं | कारखाने दिन-रात उत्पाद उगलते हैं | मनुष्य की क्षमता कितनी बढ़ गई है !

     स्वास्थ्य और चिकित्सा से सुधर – विज्ञान के कारण हमने अनेक बीमारियों पर विजय पा ली है | मृत्यु-दर को काफी मात्रा में नियंत्रण पा लिया है | जीवन का स्तर सुधार लिया है | बाढ़, सूखा, महामारी जैसी प्राक्रतिक विपदाओं पर भी काफी मात्रा में नियंत्रण पा लिया है  | पोलियो, मलेरिया, चेचक जैसी अनेक बीमारियों के विरूद्ध अभियान छेड़कर जनजीवन को सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी हैं |

     तार्किक चिंतन का विकास – विज्ञान व्यक्ति के चिंतन पर भी प्रभाव डालता है | वह तथ्यों को महत्व देता है | इसका लाभ यह है कि मनुष्य अपनी रुढियों के जंजाल से मुक्त होता है | उसकी कपोल-कल्पनाएँ नष्ट होती हैं | जिन भ्रामक धारणाओं के कारण उसका जीवन नष्ट होता था, उसने उसे मुक्ति मिलती है |

     विज्ञान सत्य की खोज का सबसे सशक्त साधन है | एक उदाहरण पर्याप्त है | क्रिकेट के मैच में लैग-अंपायर संदिग्ध कैच और रन-आउट के सूक्ष्म अंतर को पकड़ने में गलतियाँ कर जाता था | अतः उसकी छोटी- सी गलती किसी भी टीम या खिलाड़ी का मनोबल तोड़ देती थी | परंतु आज मशीन की सहायता से यह गलती टल जाती है | इस प्रकार विज्ञान अनेक रोगों की सही पहचान कराके हमें अनेक बीमारयों से बचा लेता है | सचमुच विज्ञान वरदान है |

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

commentscomments

  1. Asmita says:

    I want in sanskrit
    Not in hindi
    Plss in sanskrit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *